Sunday, April 19, 2009

"रात का सफर "


रात की खामोशी
चुपके से मेरे कानो में ,
एक संदेस दे गई
मै मतवाली हो जुगनुओ को ,
तारे समझ कर,
अंक में भरकर रह गई
जलता तन लेकर
शिकायत की
चाँद से जब ,
तो नदी में अपना प्रतिबिम्ब दिखाकर
वो मुझसे किनारा कर गया
तारे जो देख रहे थे
मूक दर्शक बन कर
वो भी अपनी चमक दिखाकर
चाँद के इर्द गिर्द हो लिए




Friday, April 17, 2009

अपनी बात



बहुत चला चुके कलम हम नेताओ पर ,राजनीतिज्ञों पर लेकिन उन पर खच असर नही हुआ यह तक की उन पर जूते चप्पल भी पडे किंतु सब बेअसर ,और इसी बीच चुनाव भी शुरू हो गये और सम्पन्न भी हो जावेगे सरकार भी बन जावेगी चाहे कोई भी प्रधान मंत्री बने चाहे वो कोई भी मंत्री बने ,चाहे कोई भी राजनितिक पार्टी का हो बनेगा वो हमारे इसी समाज से जिसके हम भी बाशिंदे है ,हम इसी समाज में रहते ही, इसी में मजदूर इसी में सभी नेता तथाकथित हर वर्ग का इन्सान और इसी में से चुने जाते है नेता वो कोई अलग दुनिया से नही आते हम जो खाते है ,पीते है ,पहनते है ,पढ़ते है वो भी वही खाते पीते पहनते है ,पढ़ते है ?हा लेकिन ये और बात है की संसद या विधान सभा में जाने के बाद उनकी दुनिया और रंग ढंग बदल जाते है (जनता के पैसो के बल पर )
अपने चुनावी घोषणा पत्र में सबसे पहला उनका एजेंडा गरीबी हटाने का होता हैचाहे कोई भी पार्टी का मंत्री हो और ये गरीबी हटाना कैसे शुरू करते है अपने घर की इस्तेमाल की हुई की चीजे जो purani हो चुकी है उसे अपने घर मेंkam करने वालेको दान दे देते है dya krke bcha हुआ खाना (पहले तीन दिन तक फ्रीज में रखते है)देते है और कुछ समाज सेवा करने की लालसा होती है तो एक सगठन बनाकर, घर घर जाकर पुराने कपड़े, पुराने बर्तन पुराने बिस्तर ,पुराने खिलोने अदि एकत्र कर बाढ़ पीडितो ,भूकम्प पीडितो या फ़िर गरीबो की बस्तियों में बांटकर अख़बार में फोटो छपवा देते है
हमारी सेवा का utkrisht नमूना देखिये , हमारे घर का म करने वाली सहयोगी अगर अच्छे कपड़े पहन कर ,साफ सुथरे द्गंग से आती है (वो शक्ल सूरत में हमसे बीस ही दिखती हो )तो मन ही मन उसे कोसना शुरू कर देते है देखो झूठे बर्तन साफ करती है पर कितनी बन ठन कर आई है यही से शुरू हो जाती है हमारी दोहरी मानसिकता
हम कभी गरीबो को इन्सान समझते ही नही हम नही चाहते की कोई हमारी बराबरी करे, यही सब कुछ समाज के हर क्षेत्र में लागु हो जाता है और हमारी नेता बनने की प्रक्रिया घर से ही शुरू हो जाती है
हमारी इस चालाकी से गरीब और और गरीब बन जाता है और अमीर और अमीर


Thursday, April 16, 2009

नपुसंक

हम जानते है
जीवन है क्षण भंगुर म्रत्यु
है शाश्वत सत्य
करते है फ़िर भी जीते रहने में विश्वास
हम जानते है
कर्म है शान्ति का द्वार
धन है अशांति की जड़
करते है फ़िर भी
भोतिकता में विश्वास
हम जानते है
चुनाव है एक आडम्बर एक छलावा
मतदान है सिर्फ़ चेहरों का बदलाव
करते है फ़िर भी लोकतंत्र में विश्वास
हम जानते है
सामर्थ्य नही है हममे
ये सोचने समझने का
की खून से रंगे हाथो को जिताए
या की रक्त से सने कीचड़ में उगे कमल को खिलाये
हम तो ऐसे समय
हो जाते है अंधे और बहरे
और यही है हमारी नपुंसकता का प्रमाण
और खून से रंगे हाथ बढ़ते ही जाते है ,
और ऐसे ही कमल खिलते ही जाते है
खिलते ही जाते है |

Wednesday, April 15, 2009

कुर्सी की गरिमा

कुर्सी के हकदारो
वोट के खरीदारों बहुत उंडेला है विष तुमने
अब तो अम्रत की एक बूंद छलकाओ
कुर्सी की लडाई में घर फूंके कितने ही
राम के नाम पर गंगा में ,
मासूम बहाए कितने ही
विदेशियों ने तो सिर्फ़ सोना लुटा था
तुमने तो नोटों की आंच देकर
अपनों का ईमान जलाया है
धर्म और ईमान के ठेकेदारों
बहुत उंडेला है विष तुमने
अब तो अमृत की एक बूंद छलकाओ

मत इतराओ इस कुर्सी पर बैठकर
अच्छे अच्छे को धराशायी कर देती है ,
चार पहिये, दो हत्ते और एक पीठ वाली
कुर्सी पर शिव सा कंठ और
राम की प्रतिमूर्ति लेकर इस कुर्सी की गरिमा बढाओ
बहुत उंडेला है विष तुमने अब तो अम्रत की एक बूंद छलकाओ

Monday, April 13, 2009

अपनी बात

स्वामी विवेकानंदजी ने कहा है "वाद विवाद या लडाई झगडे से कभी अच्छा फल नही हो सकता |लोगो से यह भी कहने की आवश्यकता नही की तुम लोग जो कुछ कर रहे हो ,वह अच्छा नही है ,बुरा है |जो कुछ अच्छा है उसे उसके सामने रख दो ,फ़िर देखो वे कितने आग्रह के साथ उसे ग्रहण करते है |और फ़िर देखोगे की मनुष्य मात्र में जो अविनाशी ईश्वरीय शक्ति है ,वो जाग्रत हो जाती है और जो कुछ उतम है ,जो महिमामय है ,उसे ग्रहण करने के लिए हाथ फैला देती है "|
हमारे देश के हिदुवादी नेता जो अपने चुनावी प्रचार में भरसक स्वामीजी का नाम लेते है अगर उपर्युक्त उक्ति को गहरे से समझकर अपने राजनितिक जीवन का मन्त्र बना ले तो प्रधानमंत्री की कुर्सी को गरिमा प्रदान कर लोकतंत्र को शीर्ष पर पहुंचा सकते है |
एक दुसरे पर शब्दों केबाण चलाना ,एक दसरे पर बेमतलब कीचड़ उछालना इन सब बातो में समय बर्बाद कर अपना स्वयम का ही नुकसान कर रहे है और आने वाली पीढी के लिए एक अंधी खाई ही खोद रहे है |आज मिडिया इतना सशक्त मध्यमहै अपनी बात पहुचाने का तो क्यो न ठोस कार्यक्रम करके सच्ची उपलब्धिया दिखा कर एक इमानदार पहलकर लोकतंत्र का सम्मान कर अपने को भी मजबूत किया जाय |
हम भारतवासी भाग्यवान है जो हमे हमारे देश में सब कुछ कहने की छुट है अधिकार है ,हमारे पास हमारा स्वर्णिम इतिहास है ऋषियों की अम्रत वाणी है |
तो चले इस बार स्वामीजी के कथन का सच्चा अनुसरण करे |

Sunday, April 12, 2009

आम आदमी

जर्जर होती मानवता
दिखती आरपार
खंडित होती अस्मिता
कपड़ो की नुमाइश करती ,
विशव सुंदरी को
लाखो देने को लालायित
बच्चो को शिक्षा खरीद देने की ,
जुगत में दिन भर
कोल्हू के बैल सी फिरती
भारतीय माँ
चुनावो के घोषणा पत्रों में
विद्या उद्योग में
vidhya चली गई
हाशिये पर
तथाकथित आर्थिक मंदी के दौर में
नीची नजरे किए
अपनेही साथी की लाश को
ढोते सवेदना विहीन दोस्त
युवाओ की खोखली
मह्त्वाकक्षाओ को हवा देता
इलेक्ट्रानिक मिडिया
आरोप पर आरोप लगाता
लोकतंत्र
और इन सब को
आश्चर्य से देखता
आम आदमी |


हाशिये विद्या

Wednesday, April 08, 2009

चुनावो का दर्द

केंसर से भी ज्यादा भयंकर पीडा देने वाला
होता जा रहा चुनावो का दर्द
उद्योग पतियों के लिए
जिनकी जेबे खाली होती जाती है
चुनाव दर चुनाव
प्रसव पीडा सा दर्द भोगती है
वे नेताओ की गृह्स्वामिनिया जब उन्हें अपने पतियो का
आदर्श
नागरिक आचारण सहन करना पड़ता है
चुनाव दर चुनाव
फोडे सा दर्द दे जाता है
एक निशान छोड़ जाता है
उन सरकारी कर्मचरियों के लिए
जिन्हें चुनावो की ड्यूटी एक टीस दे जाता है
चुनाव दर चुनाव |
वो दिन लद गये
जब चुनावो में ड्यूटी lagne को गर्व मानकर
अधिकारी गर्व से सर उठाता था
और आज ड्यूटी न लग जाय
इसीलिए
नजरे चुराता है
और ड्यूटी लग जाए तो
अपने जनक जननी को ऊपर पहुचाने से भी नही
हिचकिचाता
और हा उसे
तब उसे कोई भी दर्द नही सताता |

Thursday, March 26, 2009

रोटी

चाँद को छूने की चाहत में
तारो से भी हाथ धो बैठोगे
मझधार में जाने की चाहत में
किनारों से भी दूर हो जाओगे
हरी भरी बगिया से
फूल तोड़ने वालो
एक फूल तो
उगाकर देखो
बेतहाशा लोगो को सताने वालो
एक अदद
चेहरे पर
हँसी lakar तो देखो
हर पॉँच साल मेंभिखारी बनने वालो
मेहनत की एक रोटी
कमाकर तो देखो

Tuesday, March 24, 2009

'नदी '

रंगों को जोड़ने मे,
कई बार रंग
बदरंग हो गये
हा
रंगों का मिलान
एक नया
रंग दे गया
मुठ्ठी की रेत से
सबंध

आखो की बीच की
नाक
आपस मे
उन्हें मिलने नही देती
नदी के किनारे
कहा मिलते है ?
शायद
नदी के अंत मे

Monday, March 09, 2009

शब्दों की होली

होली का उत्साह चारो और दिखाई देने लगा है भारतीय त्योहारों का आकर्षण ही तन मन को विभोर कर देता फ़िर होली तो  है ही रंगीला उमंगो से भरा त्यौहार ,किंतु आजकल पानी की कमी के कारण पानी को बचाने के उदेश्य से सिर्फ़ गुलाल से होली खेलने की जरुरत महसूस की जा रही है और हम सब का कर्तव्य है की होली भी खेले और और इस त्यौहार की गरिमा को भी बनाये रखे |

तो आओ कुछ इस तरह होली खेले |

"शब्दों की होली"

महुआ 


'महुआ 'नही है तो क्या ?

मै हूँ ,हम है ,आप है |
पलाश 
'पलाश नही है तो क्या ?
पिचकारी है, लड़कपन है ,शरारत है|

रंग  
रंग नही है तो क्या ?
रात की रानी है ,
गुलाब की  बहार है |

पानी

"पानी" नही है तो क्या?
पास है अपने सभी तो
 निराशा की क्या बात है ?
तो आओ
लड़कपन की, पिचकारी की शरारत को
याद करके ,
रात की रानी ,गुलाब की महक से
,सारा जहा अपना बना ले |
आप हम और मै
अबके बरस इस होली में |


होली की बहुत सारी रंगीन और खुशबूदार बधाई और शुभकामनाये |